फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Passed in pre exam, failed in mains... showed absence in interview.

Jammu Kashmir: प्री एग्जाम में पास, मेंस में फेल....इंटरव्यू में दिखाया गैर हाजिर

Fri, 07 Feb 2025 10:37 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 07 Feb 2025 10:37 AM IST
सार

कैट ने जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग को एक अभ्यर्थी का फिर से साक्षात्कार कराने और आठ सप्ताह में प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Passed in pre exam, failed in mains... showed absence in interview.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) को एक अभ्यर्थी का फिर से साक्षात्कार कराने का आदेश दिया है। अभ्यर्थी ने आयोग की ओर से आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया था। प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थी को पास घोषित किया गया, लेकिन मेंस में फेल कर दिया गया। इससे अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सकी। साक्षात्कार के बाद आयोग की ओर से जारी सूची में अभ्यर्थी को साक्षात्कार में अनुपस्थित दिखाकर चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन


 जम्मू शहर के गंग्याल इलाके की रहने वाली देवयानी सूरी ने कैट में आवेदन दायर कर जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2023 के लिए खुद का साक्षात्कार करवाने और अपने लिए एक पद आरक्षित रखने की मांग की थी। देवयानी ने कैट को बताया कि 13 अप्रैल, 2023 को जारी अधिसूचना के बाद उसने परीक्षा के लिए आवदेन किया।
विज्ञापन


इसके बाद आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में उसे उत्तीर्ण और मेंस में फेल घोषित कर दिया गया। इसके बाद उसने मान लिया कि वह चयन प्रक्रिया से बाहर हो गई है। कुछ दिन बाद आयोग की ओर से सूची जारी की गई। इसमें साक्षात्कार में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया। इस सूची के साथ एक और सूची जारी की गई, जिसमें आवेदक (देवयानी) को साक्षात्कार की प्रक्रिया में अनुपस्थित दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसला सुनाते हुए कैट के न्यायिक सदस्य राजिंदर सिंह डोगरा ने कहा कि इस मामले में आवेदक की कोई गलती नहीं है, इसलिए उसके करियर को खतरे में नहीं डाला जा सकता। इसी के साथ कैट ने जेकेपीएससी को आवेदक का फिर से साक्षात्कार लेने और साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने पर उसका नाम नियुक्ति के लिए सुझाने का आदेश दिया है। कैट ने सारी प्रक्रिया आठ सप्ताह के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed