{"_id":"5ac3ef554f1c1bf0618b5631","slug":"jammu-kashmir-paper-leak-of-11th-class-physical-education-examination-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 11वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन का पेपर लीक, परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 11वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन का पेपर लीक, परीक्षा रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेपर लीक होने के कारण समर जोन में आने वाले स्कूलों में बुधवार को आयोजित होने वाली कक्षा 11वीं के फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही इन्वायरमेंटल और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा भी रद्द की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रश्न पत्र स्कूलों को भेजे गए थे मगर स्कूलों में पेपर को पहले ही खोल दिया गया। बोर्ड को इसकी जानकारी मंगलवार रात करीब 10 बजे मिली तो परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
इस मामले में पेपर लीक होने के कारण तलाशने के लिए बुधवार को जांच समिति का गठन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव वीना पंडिता ने बताया है कि फिलहाल पेपर को रद्द कर दिया गया है। पेपर लीक होने की मामले की छानबीन की जाएगी। ज्ञात हो कि 11वीं कक्षा के लिए प्रश्न पत्र बोर्ड की ओर से दिए जाते हैं। जबकि रिजल्ट स्कूल को ही निकालना होता है।
विज्ञापन