{"_id":"6656b6982043c246690e3b09","slug":"jammu-kashmir-pakistani-drone-infiltrate-poonch-fled-when-firing-took-place-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, गोलीबारी हुई तो भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, गोलीबारी हुई तो भाग निकला
Wed, 29 May 2024 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 29 May 2024 10:31 AM IST
सार
पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की है, जिसे बीएसएफ के जवानों ने विफल कर दिया है।
विज्ञापन
ड्रोन (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की है, जिसे बीएसएफ के जवानों ने विफल कर दिया है। पुंछ जिले में देर रात बीएसएफ के जवानों ने नियंत्रण रेखा के इस पार पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत देखी। इस पर सतर्क जवानों ने तुंरत गोलीबारी की। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
जिले के खनेतर में तैनात बीएसएफ ने देर रात करीब साढ़े 11 बजे पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत देखी। जवानों की गोलीबारी के बाद ड्रोन वापस लौट गया। इसके बाद सुरक्षाबलों की तरफ से क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि ड्रोन से किसी तरह की खेप तो नहीं गिराई।
विज्ञापन