फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir Pakistan tried to smuggle arms on the border again

पाकिस्तान ने सीमा पर फिर की नापाक हरकत, भारतीय सेना ने विफल की हथियार तस्करी की कोशिश

Sat, 10 Oct 2020 05:03 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 10 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir Pakistan tried to smuggle arms on the border again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में एक बार फिर सेना ने पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हथियारों की बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान द्वारा एलओसी के इस पार आतंकियों को भेजे गए हथियारों के जखीरे को सेना ने बरामद किया।

विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा यह सब उस समय किया जा रहा है जब कुछ दिनों बाद ग्लोबल फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (जीएफएटीएफ)की बैठक होने जा रही है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक अभियान छेड़ दिया है। वह यह पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि ये हथियार किसके लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता के अनुसार एलओसी के करीब सेना की सर्विलांस टीम को किशन गंगा दरिया के किनारे शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे कुछ संदिग्ध हरकत दिखाई दी। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस फौरन सतर्क हो गई और साझा ऑपरेशन चलाया। जवानों ने दो से तीन आतंकियों की आवाजाही देखी, जो किशन गंगा दरिया के उस पार से हवा से भरी एक ट्यूब के जरिए कुछ समान इस पार भेजने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना और पुलिस की संयुक्त टीम करीब रात 10 बजे मौके पर पहुंची और आतंकियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। जवानों ने हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। इसमें 4 एके 47 राइफल, 8 एके मैगजीन और 240 राउंड बरामद किए गए। यह पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकवादियों द्वारा युद्ध जैसी दुकानों की तस्करी करने का एक और प्रयास था।


पहले भी उड़ी सेक्टर में हो चुकी हैं कई कोशिशें
इससे पहले भी उड़ी सेक्टर में सेना ने कई जगहों पर एलओसी के करीब आतंकियों के लिए छिपाए गए हथियारों को बरामद किए हैं। सूत्रों के अनुसार घाटी में आतंकियों के पास हथियार नहीं है। आतंकियों तक हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तान हर कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed