फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Overnight operation of SIA at many places in the Valley, ten terrorist helpers arrested

जम्मू कश्मीर: घाटी में एसआईए की कई जगहों पर रातभर कार्रवाई, दस आतंकी मददगार गिरफ्तार, जैश सरगनाओं के निर्देश पर कर रहे थे काम  

Wed, 16 Feb 2022 10:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 10:53 AM IST
सार

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने दस जगहों पर छापेमारी की। इसमें जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लोगों और उसके लिए काम करने वाले स्थानीय मददगारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Overnight operation of SIA at many places in the Valley, ten terrorist helpers arrested
सुरक्षा के चलते जांच करती जम्मू कश्मीर पुलिस। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण व मध्य कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जीईएम) के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए स्टेट जांच एजेंसी (एसआईए) ने दस आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात को एसआईए ने कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों में दस ठिकानों पर छापे मारकर कार्रवाई की। पकड़े गए सभी आतंकी मददगार (ओजीडब्ल्यू) पाकिस्तान में बैठे आतंकी कमांडरों से निर्देश पर काम कर रहे थे। इनके कब्जे से हथियार, सिम कार्ड व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि उक्त मॉड्यूल जैश नेतृत्व के उच्च स्तर के माध्यम से दूसरे आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इसकी जांच की जा रही है। पकड़े गए आतंकी मददगार घाटी में युवाओं को संगठन में भर्ती करने, पैसे की व्यवस्था करने, दक्षिण और मध्य कश्मीर में हथियारों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के अलावा आतंकियों को रसद व अन्य सहायता प्रदान करने में सक्रिय थे।
विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, आरोपियों से तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंकिंग चैनलों के उपयोग को दर्शाने वाले रिकॉर्ड और डमी पिस्टल भी जब्त किया गया है। पकड़े गए एक आतंकी मददगार में एक ऐसा भी है, जिसके घर पर 4 अप्रैल, 2020 को चार आतंकवादी मारे गए थे। अब तक यह मॉड्यूल दक्षिण और मध्य कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए मददगारों में कई छात्र
गिरफ्तार किए गए सदस्य ज्यादातर स्कूल और कॉलेज जाने वाले पढ़ाई में कमजोर छात्रों की आतंकी संगठन में भर्ती कर रहे थे, क्योंकि उनमें से कुछ स्वयं छात्र हैं। वे जैश के नियमित आतंकवादियों के साथ गहरे संबंध रखते थे और काफी समय से निगरानी में थे।


विशेष अदालत में किया जाएगा पेश
बता दे कि जब्त किए गए डिजिटल रिकॉर्ड सबूत विश्लेषण के लिए एफएसएल को भेजे जा रहे हैं और गिरफ्तार व्यक्तियों को श्रीनगर में एनआईए अदालत के समक्ष पेश किया कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed