फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Operation against terrorists will intensify after Dhangri attack, DGP and GOC chalk out strateg

जम्मू कश्मीर: राजोरी के ढांगरी हमले के बाद आतंकियों पर और तेज होगा प्रहार,  डीजीपी और जीओसी ने बनाई रणनीति

Thu, 05 Jan 2023 02:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 05 Jan 2023 02:21 AM IST
सार

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस, सेना और सभी सुरक्षा बलों के बीच समन्वय सबसे अहम कड़ी है। इसे लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है, जिसके नतीजे भी मिले हैं। आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन चलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Operation against terrorists will intensify after Dhangri attack, DGP and GOC chalk out strateg
डीजीपी दिलबाग सिंह और जीओसी संदीप जैन - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी में आतंकी हमले के बाद जम्मू संभाग के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करते हुए आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रहार तेज किए जाएंगे। बुधवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और सेना की 16वीं कोर के जीओसी लेफिटनेंट जनरल संदीप जैन ने मुलाकात कर विस्तृत चर्चा में रणनीति साझा की।

विज्ञापन


दोनों शीर्ष अधिकारियों ने सीमा पार से घुसपैठ, हमलों और ड्रोन गतिविधियाें पर जवाबी कार्रवाई को लेकर चर्चा की। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस, सेना और सभी सुरक्षा बलों के बीच समन्वय सबसे अहम कड़ी है। इसे लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है, जिसके नतीजे भी मिले हैं।
विज्ञापन


इस समन्वय में और सुधार कर आतंक रोधी अभियानों को अंजाम दिया जाएगा। आतंकियों के खिलाफ रणनीति पर शीर्ष स्तर की इस चर्चा में जोर देकर कहा गया कि आतंकवाद की कमर को पूरी तरह से तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राजोरी में दोहरे आतंकी हमले से सुरक्षा ग्रिड की खामियों को दूर करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी को लेकर सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने आतंक रोधी रणनीति पर मंथन किया है।

राजोरी हमले के खिलाफ पुंछ बंद, लखनपुर तक रोष प्रदर्शन

राजोरी के ढांगरी गांव में दोहरे आतंकी हमले के विरोध में जनता का आक्रोश बरकरार है। हमले के खिलाफ बुधवार को एलओसी से सटे पुंछ से लेकर जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर तक विरोध प्रदर्शन किए गए। पुंछ कस्बे को पूरी तरह बंद रखा गया।

पुंछ में चक्का जाम के चलते वाहन भी नहीं चले। हमले में मारे गए लोगाें को श्रद्धांजलि दी गई। पुंछ के मेंढर और जम्मू के अखनूर में वीरवार बंद का एलान किया गया है।



वहीं, लखनपुर और कठुआ के कालीबड़ी चौक पर हमले के विरोध में लोगाें ने हाईवे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। जम्मू शहर में ट्रेडर्स फेडरेशन ने वेयर हाउस और कारोबारियों ने सिटी चौक पर रोष मार्च मार्च निकाला। उधमपुर में भी हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed