फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: One arrested with charas and 14.35 lakh cash in Katra

जम्मू-कश्मीर: कटड़ा में चरस और 14.35 लाख की नगदी के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 12:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 12:14 AM IST
सार

रियासी पुलिस ने सूल ककरियाल में नाका लगाकर चेकिंग की। इस दौरान एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: One arrested with charas and 14.35 lakh cash in Katra
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियासी जिले के कटड़ा में पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से चरस की दस छल्लियां और दो लाख रुपये बरामद किए हैं। उसकी निशानदेही पर भगता गांव स्थित उसके घर से 16 छल्लियां और 12.35 लाख रुपये और बरामद किए हैं। उसकी शिनाख्त कटड़ा के चक भगता गांव निवासी बशीर अहमद के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूल-ककरियाल में रविवार को नाका चेकिंग के लिए पुलिस ने एक दोपहिया वाहन चालक को रोका। उसकी तलाशी लेने पर चरस और दो लाख रुपये मिले। इसके बाद प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि युवाओं को ड्रग्स बेचकर उसने 12.35 लाख रुपये एकत्र किए थे जो घर पर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद उसके घर से 16 छल्लियां चरस और 12.35 लाख रुपये के साथ पैसे जब्त किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बशीर की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है। पुलिस ने मार्च 2021 से 249 अपराधियों के खिलाफ 205 एनडीपीएस के मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने के लिए हमें एक बहुआयामी रणनीति की जरूरत है और रियासी पुलिस इस पर काम कर रही है। नशे की चपेट में आए युवाओं का नशामुक्ति केंद्रों के जरिये मुख्यधारा पुनर्वास कराया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed