{"_id":"63a4aae82e860532586f1aae","slug":"jammu-kashmir-now-terrorists-threaten-sikhs-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: घाटी में अब सिखों को भी आतंकियों की धमकी, दहशतगर्दों का चेतावनी भरा पत्र वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: घाटी में अब सिखों को भी आतंकियों की धमकी, दहशतगर्दों का चेतावनी भरा पत्र वायरल
Fri, 23 Dec 2022 12:37 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 23 Dec 2022 12:37 AM IST
सार
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आतंकी संगठन का धमकी भरा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अवंतीपोरा के एसएसपी मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षाबल
- फोटो : ANI
विस्तार
घाटी में अब आतंकियों ने सिखों को कश्मीर छोड़ने की धमकी दी है। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने पुलवामा जिले के दिवर त्राल में सिखों को निशाना बनाने की धमकी दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीआरएफ ने एक पत्र जारी किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अवंतीपोरा के एसएसपी मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
समुदाय के लोगों के साथ भी लगातार संपर्क बना हुआ है। इस क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों और गैर स्थानीय लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन