फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Now by depositing electricity bill sitting at home, payment will be done through Vantage app

जम्मू-कश्मीर: अब घर बैठे जमा कर बिजली का बिल, सहूलियत एप से होगा भुगतान 

Sun, 09 Jan 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 01:44 AM IST
सार

जेके पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब व्यक्ति घर बैठे ही अपने बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। सहूलियत एप डाउनलोड करने के बाद इससे भुगतान किया जा सकता है।  
 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Now by depositing electricity bill sitting at home, payment will be done through Vantage app
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने घर से बिजली बिल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू किया है। यह अभियान बिजली बिल भरना हुआ आसान, घर बैठे करो भुगतान के नाम से शुरू किया गया है। 10 जनवरी से बिल सहूलियत एप डाउनलोड करने पर अभियान शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


पीओएस के माध्यम से बिल जमा करने की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी। राजस्व बढ़ाने, उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए घर से बिजली बिल भुगतान हो सकेगा। जेपीडीसीएल उपभोक्ताओं के समय को बचाने का प्रयास कर रहा है। पहले बैंकों के माध्यम से बिल जमा हो रहे थे, जिसमें समय बर्बाद हो रहा था।
विज्ञापन


कोविड-19 के दौरान भीड़ से बचने के लिए अब संबंधित उप-मंडलों के मीटर रीडर हर घर के कम से कम एक सदस्य के मोबाइल फोन में बिल सहूलियत एप को सक्रिय करेंगे और इसमें पंजीकृत करेंगे। इसके माध्यम से बिल अदा किया जा सकेगा। पीओएस मशीन उप-मंडलों को सौंपी जाएगी, जो बाद में मौजूदा राजस्व केंद्र का संचालन करेगी। पीओएस मशीन को मीटर रीडर्स को सौंप देगी, इससे उपभोक्ता तुरंत बिल अदा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी, मार्च माह में कटते हैं कनेक्शन, अदायगी का विकल्प नहीं होता
फरवरी और मार्च के महीने में बकाया वसूली के दौरान बड़ी संख्या में कनेक्शन काटे जाते हैं। उपभोक्ताओं के पास तत्काल भुगतान करने का कोई विकल्प नहीं होता है। पीओएस टर्मिनल बिजली बिलों के मौके पर भुगतान होगा। अभियान के तहत पोस्टर और बैनर वाले वाहनों को संभाग स्तर पर किराए पर लिया जाएगा और इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed