जम्मू-कश्मीर: युवाओं को टीआरएफ में भर्ती करवाने वाला पत्थरबाज एनआईए ने दबोचा, अब तक चार लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
जांच एजेंसी ने श्रीनगर के जलदागर महाराजगंज इलाके में स्थित आरोपी के आवास पर वीरवार को मारा था छापा। वह युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी गुटों में शामिल करने के लिए तैयार करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए ने द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ ) आतंकवादी समूह के सदस्य अरसलान फिरोज को युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवादी गुटों में शामिल करने के लिए उनकी भर्ती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने वीरवार को श्रीनगर के जलदागर महाराजगंज इलाके में स्थित आवास पर वीरवार को छापा मारकर तलाशी ली थी। यह कुख्यात पत्थरबाज भी है।
आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद
तलाशी में फिरोज के कब्जे से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, उकसाने और भर्ती करने के उद्देश्य से केंद्र शासित प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में लश्कर-ए-ताइबा के छद्म संगठन टीआरएफ के कमांडर सज्जाद गुल, सलीम रहमानी उर्फ अबूसाद और सैफुल्ला साजिद जट्ट द्वारा हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रची गई साजिश से संबंधित है। सज्जाद गुल, सलीम रहमानी और सैफुल्ला साजिद को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
अधिकारियों के अनुसार फिरोज इन लोगों के साथ एक आपराधिक साजिश के तहत युवाओं की भर्ती कर रहा था। साथ ही लश्कर तथा टीआरएफ के लिए समन्वय तथा हथियारों का परिवहन कर रहा था। इस मामले में जांच एजेंसी अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।