फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news,winter jone exam in november

विंटर जोन की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं नवंबर में

विज्ञापन
jammu kashmir news,winter jone exam in november
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) विंटर जोन की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं नवंबर से आयोजित करेगा। यह परीक्षा पूरे कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के तीन जिलों में होगी। परीक्षा ऑफलाइन होगी, जिसमें बच्चों को 100 नंबर का पेपर आएगा और उन्हें 70 फीसदी पेपर हल करना होगा, जो 100 नंबर के बराबर होगा। बोर्ड ने ऑफलाइन परीक्षा की तैयारी कर ली है। दस दिनों में डेटशीट भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के विंटर जोन में तीन जिले आते हैं, जिसमें डोडा, किश्तवाड़ और रामबन हैं। इन जिलों में 10वीं कक्षा के बच्चों की संख्या 25 हजार, जबकि 12वीं कक्षा में 18 हजार के करीब बच्चें पंजीकृत हैं, जो परीक्षा देंगे। कोविड के बीच ऑफलाइन परीक्षा होनी है, जिसके लेकर बोर्ड दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है। हालांकि बोर्ड के पास पिछले वर्ष सफल ऑफलाइन परीक्षा करवाने का अनुभव है। ऐसे में इस बार उन्हीं दिशा- निर्देशों के तहत परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। बोर्ड की चेयरपर्सन वीणा पंडिता ने कहा कि संभव है कि नवंबर के पहले सप्ताह से परीक्षा आयोजित की जाए। ऑफलाइन परीक्षा को लेकर बोर्ड ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। दस दिनों तक बोर्ड डेटशीट भी जारी करेगा। स्कूलों को एडमिट कार्ड भी भेजने शुरू हो जाएंगे। कोविड एसओपी का पालन करवाते हुए परीक्षा का सफल आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed