{"_id":"610063c860184b095934dc05","slug":"jammu-kashmir-news-violent-protest-against-imran-government-in-pok-two-killed-in-army-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके में इमरान सरकार के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, सेना की फायरिंग में दो लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके में इमरान सरकार के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, सेना की फायरिंग में दो लोगों की मौत
Wed, 28 Jul 2021 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:21 AM IST
सार
- नीलम घाटी में हुई पाकिस्तानी सेना के साथ झड़प, प्रदर्शनकारी बोले-खून का बदला खून से लेंगे
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। स्थानीय लोग पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की नीलम घाटी के शारदा क्षेत्र में लोगों और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़प भी हुई। सेना की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने खून का बदला खून के नारे लगाए।
विज्ञापन
सीमा पार से आ रही खबरों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में पीओके में विस चुनाव संपन्न कराए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) 25 सीटें हासिल क र सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि विस चुनावों में पाकिस्तानी सरकार सेना के सहयोग से मतदान के लिए पाकिस्तान से लोगों की गाड़ियां भर कर लाई थी। उन्होंने यहां मतदान किया और इमरान खान की पार्टी को जीत दिलाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने हमेशा की तरह स्थानीय नेताओं को ही वोट दिए हैं। इसलिए, यह हजम कर पाना नामुमकिन है कि चुनाव में इमरान खान को जीत मिली। प्रदर्शन के दौरान लोग नारेबाजी कर रहे हैं कि पाकिस्तान से लेंगे आजादी, फौज से लेंगे आजादी, फौजी हिंसा से लेंगे आजादी और लड़ कर लेंगे आजादी।