फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir News :  The second budget of Rs 1,08,621 crore presented in Parliament

जम्मू-कश्मीरः केंद्र ने दूसरे साल भी खोला खजाना, 1.08 लाख करोड़ रुपये का बजट

Thu, 18 Mar 2021 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Mar 2021 01:04 AM IST
सार

  • सात हजार करोड़ रुपये अधिक बजट मिला
  • बजट का 37 फीसदी विकास व बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर
  • जलशक्ति, ग्रामीण विकास और आवास व शहरी विकास पर जोर

विज्ञापन
Jammu kashmir News :  The second budget of Rs 1,08,621 crore presented in Parliament
बजट 2021 - फोटो : बजट 2021:

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र सरकार ने खजाना खोलते हुए 1,08,621 करोड़ रुपये का दूसरा बजट बुधवार को संसद में पेश किया। यह पिछले बजट से सात हजार करोड़ रुपये अधिक है।

विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश बजट में विकास के लिए 39,817 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट का 37 फीसदी विकास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर खर्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


बजट में जलशक्ति के लिए पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। आवास व शहरी विकास पर डेढ़ हजार करोड़ रुपये अधिक और ग्रामीण विकास के लिए 342 करोड़ रुपये अधिक राशि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने कहा कि 2021-22 के बजट में अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार, लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के विकास तथा रोजगार सृजन पर प्राथमिकता होगी। कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद निचले स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ है। शासन में बदलाव आया है और विकास में तेजी आई है। 

जम्मू-कश्मीर का बजट फिर एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है जो जम्मू-कश्मीर को विकास का मॉडल बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का सूचक है। 
-निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री 

पिछले दो वर्षों में बजट
2020-21 : 101428 करोड़ रुपये
2019-20 : 88911 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed