फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में रुक-रुक होती रही बारिश हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, लोग निराश

विज्ञापन
jammu kashmir news
पंजीकरण कवाकर भवन की ओर जाते श्रद्धालु।  - फोटो : katra news
कटड़ा। माता वैष्णो देवी धाम कटड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम के बदले मिजाज के कारण एक ओर जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना भी करना पड़ा। बारिश के बाद दोपहर में हल्की धूप निकल आई।
विज्ञापन

हालांकि खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी के लिए संचालित हेलिकॉप्टर सेवा अस्थायी रूप से प्रभावित रही। हेलिकॉप्टर सेवा बंद होने से कुछ श्रद्धालुओं को निराशा जरूर हुई, लेकिन अधिकांश श्रद्धालु पैदल यात्रा कर भवन की ओर रवाना होते नजर आए। प्रशासन द्वारा सभी यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया और मौसम पर लगातार निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

वहीं भवन की ओर जाने वाले सभी मार्ग-जैसे कि पुराने ट्रैक, नए ट्रैक और अर्धकुंवारी हिमकोटी मार्ग पूरी तरह से खुले रहे। किसी भी प्रकार के भूस्खलन या मार्ग बंद होने की सूचना नहीं मिली है। यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन एवं श्राइन बोर्ड की टीम सतर्क रही। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें और बारिश के दौरान फिसलन से बचने के लिए सतर्कता बरतें। साथ ही हेलिकॉप्टर सेवा के संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क बनाए रखें। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed