{"_id":"6813ca523ab32d236100fe3a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-104246-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डॉ. गुलाम नबी यूएपीए मामले में भगोड़ा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डॉ. गुलाम नबी यूएपीए मामले में भगोड़ा घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडगाम। डॉ. गुलाम नबी फाई को विशेष न्यायाधीश एनआईए कोर्ट, बडगाम ने भगोड़ा अपराधी घोषित किया है। डॉ. फाई बडगाम के वडवान निवासी हैं और वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में छिपे हुए हैं। बडगाम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इस मामले में उन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 10, 13 और 39 के तहत आरोप हैं।
गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी होने के बावजूद डॉ. फाई ने लगातार गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की, जिससे कानूनी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई। इस पर बडगाम पुलिस ने कोर्ट के समक्ष एक याचिका प्रस्तुत की। इस याचिका पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने 30 अप्रैल को डॉ. फाई को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया। कोर्ट ने डॉ. फाई को आदेश दिया है कि वे घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर जम्मू और कश्मीर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करें।