{"_id":"6772fbc36fc016168705ecd4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-103248-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सरकार ने छुट्टियों की सूची से शहीदी दिवस को हटाया -पीडीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सरकार ने छुट्टियों की सूची से शहीदी दिवस को हटाया -पीडीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने 2025 की छुट्टियों की सूची से जुलाई 13 शहीद दिवस को बाहर करने पर निराशा व्यक्त की है। पार्टी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार पर विधानसभा चुनावों से पहले किए गए वादों से पलटने का आरोप लगाया है। पीडीपी के महासचिव मोहम्मद खुर्शिद आलम ने शहीदी दिवस और शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती को सरकारी अवकाश कैलेंडर से हटाए जाने की आलोचना की। उन्होंने इसे लोगों की भावनाओं और उम्मीदों के साथ विश्वासघात बताया।
आलम ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने वादों को निभाने में विफल रही है, जबकि पार्टी को लोगों से भारी जनादेश मिला था। उन्होंने कहा, कश्मीर के लोगों ने एनसी को पर्यटन स्थलों पर स्की उत्सव आयोजित करने के लिए वोट नहीं दिया था। वोट इसलिए दिया था ताकि उनके विश्वास और आकांक्षाओं का सम्मान किया जाए और उनके मुद्दों को एक न्यायपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाए।