{"_id":"6772fa0c6e2b82afce0990e4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-103241-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लेह में न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों के लिए बना अतिथि गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लेह में न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों के लिए बना अतिथि गृह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान ने सोमवार को मेलांगथांग, लेह में अत्याधुनिक उच्च न्यायालय अतिथि गृह का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह अतिथि गृह 12.42 करोड़ रुपये से बनाया गया है। इसमें आठ सुइट्स, आठ डीलक्स कमरे और तीन अतिरिक्त कमरे शामिल हैं। इनमें हीटिंग, इन-हाउस लाउंज, डाइनिंग रूम और एयर कंडीशनिंग की सुविधा उपलब्ध है। इससे वहां रहने वाले लोगों को आरामदायक वातावरण सुनिश्चित होता है। इसके साथ ही एक अलग कर्मचारी अतिथि गृह भी निकटवर्ती स्थान पर निर्मित किया गया है।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के लिए रहने की कोई उपयुक्त व्यवस्था नहीं थी, सिवाय होटलों के। अब, यह अत्याधुनिक अतिथि गृह न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों की आवास की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।