{"_id":"6721540d577c69a65d0ebda7","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-102766-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई बसों को अस्पतालों के रूट और जरूरी क्षेत्रों से जोड़ा जाए : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई बसों को अस्पतालों के रूट और जरूरी क्षेत्रों से जोड़ा जाए : उमर
विज्ञापन
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को नागरिक सचिवालय में आवास एवं शहरी विकास विभाग (एच एंड यूडीडी) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान ई-बसों को अस्पतालों के रूट और उच्च मांग वाले क्षेत्रों से जोड़ने को कहा गया, जोकि शहरी परिवहन नेटवर्क के लिए आवश्यक है। इस बैठक का उद्देश्य विभाग की प्रगति का मूल्यांकन करना, चुनौतियों की पहचान करना और शहरी विकास परियोजनाओं के लिए प्राथमिकताएं निर्धारित करना था।
बैठक की शुरुआत मंदीप कौर की तरफ से एच एंड यूडीडी और इसके संबंधित संगठनों की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति से हुई। मुख्यमंत्री ने शहरी विकास की चुनौतियों का प्रभावी समाधान करने के लिए नगर योजना को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमारी नगर योजना की प्रभावशीलता हमारे शहरों की भविष्य की रहने योग्य स्थिति को निर्धारित करेगी।
बैठक में जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा लागू की जा रही परियोजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने परियोजना प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की और त्वरित कार्रवाई एवं जवाबदेही की आवश्यकता पर बल दिया। ई-बस परियोजना के संबंध में उन्होंने शहर के रूट पर ई-बसों की आवृत्ति बढ़ाने और प्रमुख अस्पतालों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, नागरिकों को विश्वसनीय और सुलभ परिवहन विकल्पों की आवश्यकता है। ई-बसों को अस्पतालों और उच्च मांग वाले क्षेत्रों से जोड़ना एक प्रतिक्रियाशील शहरी परिवहन नेटवर्क के लिए आवश्यक है।