{"_id":"67200683ee7fa293d009f064","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-102755-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रोटेम स्पीकर ने पहले विस सत्र की तैयारियों के संबंध में दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रोटेम स्पीकर ने पहले विस सत्र की तैयारियों के संबंध में दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल ने सोमवार को प्रशासन को 4 नवंबर को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा बुलाए गए विधानसभा के पहले सत्र के लिए तैयारियों के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इस सत्र में विधानसभा के स्पीकर का चुनाव और पहले दिन उप राज्यपाल का उद्घाटन संबोधन होगा।
प्रोटेम स्पीकर ने सूचना विभाग के अधिकारियों को मीडिया कवरेज और स्पीकर तथा अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ सुगम इंटरएक्शन सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा उन्होंने संपत्ति विभाग को विधानसभा परिसर के काम की गति बढ़ाने और मीडिया के लिए उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। अतिथि सत्कार एवं प्रोटोकॉल विभाग को भी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहा।