{"_id":"66e35c8ad268547d6e098939","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-266-1-sr31001-102388-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर के रिवर फ्रंट राजबाग में मेगा इवेंट, मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर के रिवर फ्रंट राजबाग में मेगा इवेंट, मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीनगर के रिवर फ्रंट राजबाग में मेगा इवेंट रिवर ऑफ डेमोक्रेसी का आयोजन किया गया। इसमें मतदाता जागरूकता की महत्ता को उजागर किया। स्वीप पहल के तहत आयोजित इवेंट में सांस्कृतिक और संगीत प्रदर्शन, स्किट और नाटकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों ने मंच पर वोटर भागीदारी के महत्व को बताया।
मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार मिश्रा, जनरल ऑब्जर्वर ने युवाओं की वोटर जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को वोट के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए एजेंट ऑफ चेंज बनने के लिए प्रेरित किया। इवेंट में इंटरएक्टिव डिस्प्ले और कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इसमें वोटर शिक्षा पहलों को प्रदर्शित किया गया। रीडिंग रूम, फूड टेक स्टॉल, लीगल एड स्टॉल और कश्मीर विश्वविद्यालय द्वारा कैनवास पेंटिंग भी इवेंट का हिस्सा थीं।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए मॉक पोलिंग स्टेशन स्थापित किया। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा वोटिंग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न खेल आयोजन किए गए। जिला चुनाव कार्यालय के मस्कट, हंगल ने युवा दर्शकों को जोड़ने और जिम्मेदार वोटिंग प्रथाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इवेंट के अंत में लोगों ने जिम्मेदार वोटर बनने और वोटर जागरूकता का संदेश अपने समुदायों में फैलाने का संकल्प लिया।