{"_id":"686ac7da69fca0ecd6061ce8","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-103213-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: .कुलगाम में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो अफीम का भूसा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: .कुलगाम में तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, आठ किलो अफीम का भूसा बरामद
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : shrinagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम। जिला पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8.15 किलो अफीम का भूसा बरामद किया गया है।
एसडीपीओ डीएच पोरा के पर्यवेक्षण में पुलिस पोस्ट नेहामा के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर इशफाक अहमद के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने पोंबे में कृषि विज्ञान केंद्र के पास नाका लगाया था। जांच के दौरान आटो में सवार महिला सहित तीन लोगों को रोका गया। तलाशी के बाद उनके कब्जे से 8.15 किलो अफीम का भूसा बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान मुदासिर अहमद भट निवासी वटीगाम, कुलगाम (चालक), राजू सिंह निवासी लुधियाना और कमलजीत कौर निवासी मोगा के रूप में हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है। पुलिस स्टेशन डीएच पोरा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि आप अपने आसपास कहीं भी नशा तस्करी या किसी अन्य अपराध को देखते हैं, तो कृपया निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें या 112 डायल करें। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे समाज से नशे की बुराई को खत्म करने में पुलिस के साथ सहयोग करें।