{"_id":"686ac8d4a59049314105808a","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-103205-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवैध खनन में 5 हाइड्रोलिक उत्खनन मशीनें और दो टिप्पर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवैध खनन में 5 हाइड्रोलिक उत्खनन मशीनें और दो टिप्पर जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ पुलवामा और बांदीपोरा जिलों में कार्रवाई की गई। दबिश देकर भारी मशीनरी और वाहनों को जब्त किया गया।
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भूविज्ञान और खनन विभाग की टीम ने जिला खनन अधिकारी डॉ. खुर्शीद अहमद के नेतृत्व में पम्पोर शहर के ख्रेव बथिन क्षेत्र में रात को दबिश दी। इस अभियान के दौरान अवैध रेत खनन में इस्तेमाल हो रही चार हाइड्रोलिक उत्खनन मशीनें और एक डंपर जब्त किया गया।
वहीं, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक अन्य अभियान में भूविज्ञान और खनन विभाग ने जिला खनन अधिकारी मुमताज अहमद के नेतृत्व में दबिश दी। गुंड सदारकोट क्षेत्र में टीम ने एक उत्खनन मशीन और एक टिपर को जब्त किया। इसमें अवैध रूप से खनन किए गए पत्थर लदे थे। ब्यूरो