{"_id":"6869712238cb98106c0dbd33","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-103192-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर में कल से जुटेंगे देश के सभी राज्यों के पर्यटन प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर में कल से जुटेंगे देश के सभी राज्यों के पर्यटन प्रमुख
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पर्यटन प्रोफाइल को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय 7 और 8 जुलाई को श्रीनगर के शेर ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन सचिवों के दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन जम्मू-कश्मीर में पहली बार होगा।
राष्ट्रीय कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र में सहयोगात्मक नीति-निर्माण और रणनीतिक योजना पर उच्च स्तरीय विचार-विमर्श के लिए देश भर के पर्यटन सचिव और प्रमुख एक साथ आएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री, केंद्रीय गृह सचिव और पर्यटन मंत्रालय के सचिव सहित गणमान्य लोगोंं के भाग लेने की उम्मीद है।
आठ जुलाई को विशेष रूप से केंद्र शासित प्रदेशों को समर्पित एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें शीर्ष स्तर के अधिकारी भाग लेंगे और केंद्रीय गृह सचिव के भी उपस्थिति रहने की उम्मीद है। इस प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारी में पर्यटन आयुक्त सचिव यशा मुदगल ने शनिवार को एसकेआईसीसी में व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उनके साथ पर्यटन निदेशक कश्मीर और एसकेआईसीसी के निदेशक भी मौजूद थे।