{"_id":"6851b995e77561e50f0a524b","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11001-101903-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वेतन हजारों में, संपत्ति करोड़ों की, पटवारी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वेतन हजारों में, संपत्ति करोड़ों की, पटवारी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
पटवारी के घर की जांच करती एसीबी की टीम।
- फोटो : shrinagar news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कुपवाड़ा जिले के लोलाब क्षेत्र में एक पटवारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार उसका वेतन कुछ हजार रुपये था, लेकिन उसने संपत्ति करोड़ों की बना ली है।
एसीबी के अनुसार डोनीवारी लोलाब के रहने वाले अयूब खान राजस्व विभाग में पटवारी हैं। उनके खिलाफ शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वह शानदार जीवनशैली जी रहे हैं। उनके पास बाग और कृषि भूमि, श्रीनगर के बेमिना और डोनीवारी लोलाब में मकान, कई कारें हैं। उन्होंने अपने बच्चों के पेशेवर कॉलेजों में दाखिले के लिए भारी राशि खर्च की है।
जांच में पता चला कि पटवारी ने भारी खर्च किया और विभिन्न संपत्तियां जमा कीं, जो प्रथम दृष्टया उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक थीं। बेमिना के हमदनिया कॉलोनी में जमीन खरीदकर उस पर दो मंजिला मकान बनाया गया। डोनीवारी लोलाब में दो मंजिला मकान बनाया गया, एक कार और एक टू-व्हीलर खरीदा गया, बैंक ऋणों के भुगतान पर भारी खर्च, बच्चों की शिक्षा पर खर्च जैसे विदेश में एमबीबीएस दाखिला और अमृतसर के नर्सिंग कॉलेज में दाखिला दिलाया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के तुरंत बाद पटवारी ने अपनी अवैध आय को छिपाने और जांच अधिकारी को भटकाने के लिए बार-बार बैंक ऋण लेना शुरू किया, जिसकी राशि लगभग 75 लाख रुपये थी। उसमें कहा, पटवारी के इन कृत्यों से आपराधिक कदाचार का अपराध बनता है, जो दंडनीय है। 16 जून को आरोपी पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
मामला दर्ज होने के तुरंत बाद बारामुला के भ्रष्टाचार निरोधक न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त किए गए और आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ली गई। बयान में कहा गया कि तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं। साथ ही सोने के आभूषणों की खरीद की रसीदें, आईफोन 15 और 15 प्रो की खरीद की रसीदें और मामले की जांच से संबंधित अन्य सामान शामिल हैं। ये सभी मजिस्ट्रेट और गवाहों की मौजूदगी में कानून के अनुसार जब्त किए गए। आगे की जांच जारी है।