फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: ऑनलाइन ठगे 3.26 लाख रुपये पुलिस ने वापस दिलाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
अवंतिपोरा। पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। मामलों को सुलझाते हुए पुलिस ने पीड़ितों को 3,26,308 रुपये की राशि वापस दिलवाई है।
विज्ञापन


अवंतिपोरा पुलिस के अनुसार उन्हें कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें फर्जी निवेश योजनाओं के जरिये लोगों को ठगा गया था। इन मामलों में पीड़ितों को हाई रिटर्न का लालच देकर अतिरिक्त पैसे जमा करवाए गए थे। शिकायतों के आधार पर साइबर सेल ने त्वरित जांच शुरू की। सबूत और जरूरी जानकारी एकत्र कर लेनदेन को समय रहते ट्रैक किया गया।
विज्ञापन

पुलिस की तत्परता से ठगी गई राशि को जब्त कर पीड़ितों के खातों में जमा कराया गया। पुलिस ने लोगों से आह्वान किया है कि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल और अनधिकृत एप्स से सावधान रहें। पुलिस ने खासतौर पर अनजान नंबरों से वीडियो कॉल और व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed