फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

बीएसएनएल सेवाएं पूरी तरह बहाल : अरविंद पांडे

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के महानिदेशक (जम्मू-कश्मीर सर्कल) अरविंद पांडे ने बताया कि 26 अगस्त को जो बाढ़ आई है इससे जम्मू और पंजाब के बीच करीब 30-35 फॉल्ट आए थे, जिसमें 12-15 बड़े फॉल्ट थे। हमारी टीम ने रात दिन काम किया। हमें प्रशासन से बहुत मदद मिली, जिससे जल्दी से जल्दी फॉल्ट ठीक हो जाए। सभी ने इसमें बीएसएनल के लोगों का साथ दिया। उन्होंने कहा, हमारी टीम ने कड़ी मेहनत से नेटवर्क की सभी समस्याओं को हल कर लिया है और अब ग्राहक बिना किसी रुकावट के मोबाइल, ब्रॉडबैंड और अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। कश्मीर में बीएसएनल के 535 टॉवर हैं, अभी हमारे 400 से ज्यादा टॉवर और लग रहे हैं जिसमें से 250 चल भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2-4 महीने में सब टॉवर चल पड़ेंगे। अब यहां बहुत अच्छा नेटवर्क आ रहा है और ये गर्व की बात है कि ये टेक्नोलॉजी मेड इन इंडिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed