फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर में शुक्रवार को एक शपथ समारोह और कई खेल गतिविधियों के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल भावना के लिए सभी ने फिटनेस शपथ ली।
विज्ञापन


इस अवसर पर एनआईटी के रजिस्ट्रार प्रो. अतीकुर रहमान ने कहा कि संस्थान में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन छात्र जीवन में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है। एसएएस के प्रभारी संकाय डॉ. मनोज ने कहा कि केंद्र परिसर में खेल संस्कृति को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। एसएएस अधिकारी कौसर अली मीर ने कहा कि छात्रों के साथ-साथ संकाय और कर्मचारियों की मज़बूत भागीदारी संस्थान में समावेशी खेल वातावरण को दर्शाती है।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी, लेफ्टिनेंट डॉ. नितिका कुंदन ने राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। एनएसएस समन्वयक, डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि इस वर्ष के समारोह की थीम ‘एक घंटा, खेल के मैदान’ में होगी जो नागरिकों को जीवनशैली को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed