फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश में खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा : उमर

विज्ञापन
jammu kashmir news
मुंबई, जम्मू। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा कश्मीर के पारंपरिक वस्त्रों और शिल्प कौशल को पुनर्जीवित करने के अवसरों पर काम हो रहा है। यह बात मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुंबई में एमआईसीई (मीटिंग, इन्सेंटिव, कांफ्रेंस एंड एग्जीबिशन) के कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

इस दौरान बैठक में खेल, फैशन, कला, कल्याण, स्वास्थ्य देखभाल और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर शुरू पहलों पर जानकारी दी गई। प्रमुख बातचीत के बीच गोल्फ के दिग्गज विजय अमृतराज और उनकी टीम ने जम्मू और कश्मीर में गोल्फ पर्यटन और खेल बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
विज्ञापन

अनीता डोंगरे और उनकी टीम ने अपने लेबल कश्मीरी फैशन के माध्यम से वैश्विक मंचों पर कश्मीर के पारंपरिक वस्त्रों और शिल्प कौशल को पुनर्जीवित करने के अवसरों की खोज पर बल दिया। इस बीच मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना और उनकी टीम ने पाक पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने के लिए कश्मीर के अद्वितीय व्यंजनों का लाभ उठाने पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वेलनेस विशेषज्ञ मिकी मेहरा ने वेलनेस पर्यटन को कश्मीर के शांत परिदृश्यों के साथ एकीकृत करने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। बातचीत क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल और निवारक देखभाल ढांचे को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही। टेक यूनिकॉर्न के प्रतिनिधियों ने जम्मू-कश्मीर में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए तकनीक-संचालित नवाचारों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed