{"_id":"678ea908bd4e506aa40d97d7","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-527766-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शोपियां के शादाब करेवा गांव में हेपेटाइटिस ए के पांच मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शोपियां के शादाब करेवा गांव में हेपेटाइटिस ए के पांच मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोपियां। जिले के शादाब करेवा गांव में हेपेटाइटिस ए के पांच मामले सामने आए हैं। इससे निवासियों और स्वास्थ्य अधिकारियों में चिंता बढ़ गई है।
इस बीमारी का कारण दूषित पेयजल को बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित मामलों की पहचान करने और बीमारी को और फैलने से रोकने के लिए पूरे गांव में बड़े पैमाने पर नमूने लेने शुरू कर दिए हैं।
चिकित्सा दल सक्रिय रूप से घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। स्वच्छता और सुरक्षित जल प्रयोग के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ा रहे हैं। लोगों ने उचित जल निस्पंदन प्रणाली की जरूरत दोहराई। कहा कि पानी की खराब गुणवत्ता लंबे समय से चली आ रही है।
स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र के प्रभारी डॉ. जहांगीर अहमद ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। चिकित्सा दल सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हम लोगों को पूरी तरह से स्वच्छता का पालन करने और जोखिम को कम करने के लिए केवल उबला हुआ पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान भी शुरू किए गए हैं। संवाद