फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   J&K Road Accident two students returning home from school died in a road accident one injured

J&K Road Accident: थार और टिपर में टक्कर, स्कूल से घर लौट रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में हुई मौत, एक घायल

Fri, 15 Nov 2024 03:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2024 03:21 AM IST
सार

श्रीनगर में थार और टिप्पर की टक्कर में दो 10वीं कक्षा के छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
J&K Road Accident  two students returning home from school died in a road accident one injured
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

श्रीनगर के टेंगपोरा इलाके में सोमवार दोपहर को थार और टिपर की बीच हुई  टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार  यह हादसा दोपहर के समय हुआ। मृतकों की पहचान लाल बाजार निवासी हम्माद और सनत नगर निवासी अजीम के रूप में की गई है, जबकि घायल छात्र की पहचान नौशेरा निवासी मोहम्मद ईसा गनी के रूप में हुई है। सभी तीनों छात्र एक स्थानीय स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र थे और स्कूल से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


घटना के समय थार जीप में सवार ये छात्र तेजी से चल रहे थे, जब उनकी गाड़ी टिपर से जा टकराई। सोशल मीडिया पर इस हादसे की एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार थार जीप सीधे टिपर से टकराती है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed