{"_id":"6701d03cd67d8f36dd044834","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1008-456602-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीओ बैठक भारत-पाकिस्तान में दुश्मनी खत्म करेगी : डॉ. फारूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससीओ बैठक भारत-पाकिस्तान में दुश्मनी खत्म करेगी : डॉ. फारूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को उम्मीद जताई कि एससीओ बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी खत्म करेगी। दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध शुरू करेगी।
भारत ने शुक्रवार को घोषणा की कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अक्तूबर के मध्य में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। यह लगभग नौ वर्षों में पहली बार होगा कि भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा करेंगे, जबकि दोनों पड़ोसियों के बीच कश्मीर मुद्दे और सीमा पार आतंकवाद को लेकर संबंध ठंडे बने हुए हैं। पाकिस्तान 15 और 16 अक्तूबर को एससीओ सरकार के प्रमुखों (सीएचजी) की बैठक की मेजबानी कर रहा है।
डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, मुझे उम्मीद है कि वे हर मुद्दे पर बात कर पाएंगे। आर्थिक मुद्दे हम सभी और दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे यकीन है कि वे द्विपक्षीय मामलों पर भी बात करेंगे। मुझे उम्मीद है कि वे मैत्रीपूर्ण होंगे और दोनों देशों के बीच बेहतर समझ हासिल करने की कोशिश करेंगे। उन सभी को मेरी शुभकामनाएं।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों पड़ोसियों के बीच आपसी मुद्दों के समाधान की कोई उम्मीद है। इस पर नेकां अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि इस बैठक से दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा, मुझे ऐसी उम्मीद है। कोई नहीं कह सकता कि वहां क्या होगा, लेकिन मैं उम्मीद और प्रार्थना करता हूं कि दुश्मनी खत्म हो जाएगी और दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध शुरू होंगे।