फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JAMMU KASHMIR NEWS

Jammu News: कुपवाड़ा पहुंचे डीआईजी, चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

विज्ञापन
JAMMU KASHMIR NEWS
श्रीनगर। विधानसभा चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उत्तरी कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मकसूद-उल-ज़मान ने वीरवार को कुपवाड़ा जिले का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। बैठक में कई अधिकारियों ने भाग लिया। इनमें एसएसपी कुपवाड़ा शोबित सक्सेना, जगीर चंद सीओ 127 बटालियन बीएसएफ, संजय कुमार सीओ 98 बटालियन सीआरपीएफ, अजव कुमार तिवारी सीओ 162 बटालियन सीआरपीएफ, गुलाम मोहम्मद भट्ट अतिरिक्त एसपी कुपवाड़ा, जिला कुपवाड़ा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और सभी एसएचओ/डीओ शामिल थे।
विज्ञापन

डीआईजी ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए सावधानीपूर्वक योजना, निष्पादन और अंतर-एजेंसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया। चुनावों के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बलों की रणनीतिक तैनाती की रूपरेखा तैयार की। सुरक्षा समीक्षा के अलावा, डीआइजी ने जिले की एक अपराध समीक्षा बैठक भी बुलाई।
विज्ञापन

डीआइजी ने हेरी कुपवाड़ा में शहीद एसजेएसीटी अमीर हसन के घर का भी दौरा किया। हसन 22 मार्च 2022 को सौवरा श्रीनगर में शहीद हो गए थे। अंत में डीआइजी एनकेआर ने ज़ंगली कुपवाड़ा में जीओसी 28 डिव का दौरा किया और सुरक्षा बनाए रखने के लिए रणनीतिक योजनाओं के संबंध में मेजर जनरल मोहन नायर के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed