फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भ्रष्टाचार विकास में बड़ी बाधा, पारदर्शी कामकाज में सतर्कता की अहम भूमिका : एलजी

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। राजभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को ‘सत्यनिष्ठा की शपथ’ दिलाई। उप राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है, भ्रष्टाचार सतत विकास में एक बड़ी बाधा है क्योंकि यह आवश्यक सेवाओं और आर्थिक विकास से संसाधनों को हटा देता है। संगठनों, संस्थानों और समाजों के सुचारू, नैतिक और पारदर्शी कामकाज को सुनिश्चित करने में सतर्कता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 28 अक्तूबर से 3 नवंबर 2024 तक “राष्ट्र की समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा की संस्कृति” थीम के साथ मनाया जा रहा है। उप राज्यपाल ने कहा, पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार को कम करने में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना महत्वपूर्ण है। सभी हितधारकों के बीच सतर्कता जागरूकता जवाबदेही की संस्कृति को बढ़ावा देती है, सार्वजनिक हितों की रक्षा करती है। यह सुनिश्चित करती है कि संस्थान कुशलतापूर्वक और सत्यनिष्ठा के साथ काम करें। सतर्क रहकर हम एक ऐसी व्यवस्था के निर्माण में योगदान देते हैं जो समाज में निष्पक्षता, न्याय और प्रगति को बढ़ावा देती है। सभी विभाग और नागरिक भ्रष्ट आचरण की रिपोर्टिंग और पर्याप्त पारदर्शी और जवाबदेह शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed