{"_id":"67ec43e024c89b32db012594","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1003-579771-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कीइंग के लिए गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कीइंग के लिए गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने 2024-25 सीजन के लिए गुलमर्ग स्की-रिसॉर्ट को स्कीइंग के लिए बंद करने का आदेश दिया है। आदेश में लिखा है, वर्तमान स्थिति को देखते हुए और उचित विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्की स्टेशनों पर सभी स्कीइंग गतिविधियां तत्काल प्रभाव से बंद कर दी जाएंगी। इसके अलावा, स्की से संबंधित कर्त्तव्यों के लिए कांगडोरी में तैनात सभी कर्मियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार अपने कर्त्तव्यों के आगे के निपटान के लिए बिना किसी देरी के अपने संबंधित विभागों/निगमों को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ ही हिल स्टेशन पर तेज़ धूप के कारण बर्फ पिघलना शुरू हो गई है। इसके कारण स्नो लेवल में कमी देखी गई है। उन्होंने कहा कि इस समय कई जगह स्लोप्स स्कीइंग के लिए अनुकूल नहीं है और स्कीयर्स को चोट लगने का खतरा पैदा हो गया है। इस सबको ध्यान में रखते हुए यह फैसला विभाग द्वारा विचार विमर्श के बाद लिया गया है।