{"_id":"673523b3296c68c2b60ae384","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1004-481336-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुलगाम गांव में पीलिया का प्रकोप, 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुलगाम गांव में पीलिया का प्रकोप, 9 की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खलुरा गांव में कम से कम नौ बच्चे पीलिया के प्रकोप से प्रभावित हुए हैं। सभी मरीजों की हालत स्थिर है। उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों में पीलिया का संक्रमण हो गया है, जो उन्हें आपूर्ति किए जाने वाले दूषित पानी के कारण हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग पर उचित सफाई उपायों की कमी का आरोप लगाया। अधिकारियों से बार-बार जमा गंदगी को साफ करने का अनुरोध किया था।
कुलगाम के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एआर शान ने बताया कि लिए गए 20 नमूनों में से नौ पॉजिटिव हैं। सभी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि गांव से लिए गए पानी के नमूनों के परिणाम असंतोषजनक हैं। यह बीमारी अशुद्ध पानी के कारण फैली है। निवासियों को केवल उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है। अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें भी नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर रही हैं।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गांव के लिए एक नई जलापूर्ति योजना बहुत जल्द चालू हो जाएगी। उन्होंने जलापूर्ति की मौजूदा समस्याओं को स्वीकार किया।