फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir News Security Forces Discover Terrorist Bunker Possibility of Local Terrorists Present in Kulgam

Kulgam Encounter: कुलगाम में स्थानीय आतंकियों के मौजूद होने की आशंका, आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का प्रयास

Mon, 08 Jul 2024 03:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Jul 2024 03:14 PM IST
सार

डीजीपी स्वैन ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति थी, लेकिन अब चीजें बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने कहा, आतंकवाद को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया गया था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सकते। जम्मू में आतंकवाद या इसके पारिस्थितिकी तंत्र के पुनरुत्थान का कोई माहौल नहीं है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir News Security Forces Discover Terrorist Bunker Possibility of Local Terrorists Present in Kulgam
जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख आरआर स्वैन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने कहा कि कुलगाम में दो मुठभेड़ों में अब तक छह आतंकी मारे जा चुके हैं। डीजीपी ने कहा कि छह आतंकवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मुठभेड़ में दो सैनिक बलिदान हुए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय आतंकियों की मौजूदगी की भी आशंका है। डीजीपी ने कहा कि कुलगाम में सफल ऑपरेशन और जनसहयोग से ऐसा लगता है कि हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को जल्द ही इसके तार्किक निष्कर्ष पर ले जाने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


मारे गए दहशतगर्द हिजबुल मुजाहिदीन व लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ( टीआरएफ ) से जुड़े हुए थे। इनके पास से तीन एके -47 राइफल, एक पिस्तौल व गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों की शिनाख्त यावर बशीर निवासी कैमोह, जाहिद अहमद डार निवासी यारीपोरा, तौहीद अहमद राथर निवासी, शकील अहमद वानी निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकियों की भी पहचान की जा रही है। मुदरघम में हुई मुठभेड़ में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और चिन्नीगाम में राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रवीण प्रभाकर बलिदान हुए हैं।

बलिदानी प्रदीप कुमार हरियाणा और प्रभाकर महाराष्ट्र के रहने वाले

कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हुए हैं। मुदरघम मुठभेड़ में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप कुमार और फ्रिसल में राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रवीण जंजाल प्रभाकर ने अपने प्राणों की आहुति दी। प्रदीप नैन (28) हरियाणा के जींद जिले के जाजनवाला गांव और प्रभाकर जंजाल (26) महाराष्ट्र के अकोला जिले के रहने वाले हैं।

चिनार कोर कमांडर, मुख्य सचिव जम्मू-कश्मीर, डीजीपी जम्मू-कश्मीर और सभी रैंक के अधिकारियों ने लांस नायक प्रदीप कुमार और सिपाही प्रवीण जंजाल प्रभाकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना ने एक्स पर जारी पोस्ट में दोनों बहादुरों की वीरता और बलिदान को सलाम किया।

सैन्य अधिकारियों ने कहा कि हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। सैन्य जवान प्रभाकर जंजाल (26) का अंतिम संस्कार आठ जुलाई को महाराष्ट्र के अकोला जिले में उनके पैतृक गांव में होगा। अकोला के तहसीलदार ने कहा कि सोमवार को बलिदानी का पैतृक गांव मोरगांव भाकरे में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रभाकर जंजाल 2019 में सेना में भर्ती हुए थे और 2020 में द्वितीय महार रेजिमेंट में थे। वह पहले मणिपुर में तैनात थे और फिर चार महीने पहले सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (विशेष दस्ते) के हिस्से के रूप में कुलगाम जिले में तैनात किए गए। कुछ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed