फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and kashmir: Schools will open after 11 months from first February

Jammu Kashmir School Reopen News: जम्मू-कश्मीर में 11 महीने बाद पहली फरवरी से खुलेंगे स्कूल, बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Sat, 23 Jan 2021 12:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Jan 2021 12:32 PM IST
सार

  • नौ से 12वीं तक की कक्षाएं होंगी शुरू, कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं आठ से लगेंगी
  • कोरोना प्रोटोकॉल का होगा पालन,  दो मीटर दूरी पर बैठेंगे बच्चे, जरूरत पड़ी तो शिफ्ट में कक्षाएं

विज्ञापन
Jammu and kashmir: Schools will open after 11 months from first February
जम्मू कश्मीर में स्कूल खुला - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 11 महीने बाद फरवरी महीने से चरणबद्ध तरीके से स्कू ल खोले जाएंगे। कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल मार्च महीने में स्कूल बंद कर दिए गए थे। पहले चरण में एक फरवरी से जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में कक्षा नौ से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी। दूसरे चरण में आठ फरवरी से कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं चलेंगी। यह आदेश सरकारी तथा निजी दोनों शिक्षण संस्थानों पर लागू होंगे। स्कूलों को खोलने में कोरोना निर्देशावली का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि एक फरवरी से स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन सुचारु हो जाएगा। प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाई भले ही आठ फरवरी से होगी, लेकिन शिक्षकों को एक फरवरी से ही नियमित रूप से आना होगा। कश्मीर और जम्मू संभाग के विंटर जोन के स्कूल निर्धारित किए गए समय पर ही खुलेंगे। स्कूलों के खुलने के साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों को पूर्ण तरीके से कोविड-19 के निर्देशों का पालन करना होगा। 
विज्ञापन


इन निर्देशों में विद्यार्थियों को एक-दूसरे से 2 मीटर की दूरी पर बिठाना होगा। यदि कक्षाओं में एक साथ बच्चों को बैठाने में मुश्किल हो तो ऐसे में रोटेशन और शिफ्ट में कक्षाएं सगानी होंगी। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। हाथ धोने की जगह पर विद्यार्थियों के लिए साबुन उपलब्ध करना अनिवार्य होगा। यदि हाथ धोने का इंतजाम न हो तो सैनिटाइजर का उपयोग करें। इसके अलावा आस-पास सफाई बनाए रखना,  स्कूल आते और जाते समय सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखा जाना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः रहस्यों से भरी 'जन्नत' में जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर के ये स्थान    


स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित
शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव बीके सिंह की ओर से जारी आदेश में स्कूलों को निर्देश दिए गए है कि वह नियमित रुप से विद्यार्थियों के लिए कोरोना संबंधित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाए। बीमार विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अलग से कमरा होना चाहिए। निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू द्वारा 24 घंटे काउंसलिंग सुविधा दी जाएगी। स्कूलों में किसी भी बाहर के व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

किताबों का लेन-देन न करने की हिदायत
हिदायत दी गई है कि सभी बच्चे व शिक्षक अपना खुद का स्टेशनरी व किताब लेकर आएं। पेंसिल, पेन सब कुछ साथ लेकर आना है। किसी से लेन-देन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed