{"_id":"627c1c2b173e3859321df341","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-jmu259622153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा ः सीमावर्ती क्षेत्रों में नदी-नाले खंगाल रहे सुरक्षा बलों के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा ः सीमावर्ती क्षेत्रों में नदी-नाले खंगाल रहे सुरक्षा बलों के जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है। गत कई दिनों से सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ व एसओजी संयुक्त अभियान के तहत बसंतर दरिया व पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी नालों को खंगाल रहे हैं।
सुरक्षा बलों के अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान अमरनाथ यात्रा मे खलल डालने की सजिश रच रहा है। इसमें ड्रोन द्वारा हथियार गिराने, सीमा पर घुसपैठ के लिए सुरंगें खोदना शामिल है। इसी के चलते सीमावर्ती क्षेत्र बसंतर, बैनगलाड, चक फकीरा व रिगाल क्षेत्र में बहने वाले नदी नालों व सरकंडों को खंगाला जा रहा है, ताकि किसी और सुरंग का इस्तेमाल आतंकी न कर सकें।
पुलिस ऑपरेशन डिप्टी एसपी गारू राम ने बताया कि उनका ज्यादा ध्यान बसंतर दरिया, बैनगलाड व चक फकीरा क्षेत्र पर है, जहां पर सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ व एसओजी के जवानों ने सारे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया हुआ है ताकि किसी प्रकार की कोई घुसपैठ की कोशिश न कर सके। उनके अनुसार आगामी अमरनाथ यात्रा को देखते हुए अधिक चौकसी बरती जा रही है। नदी-नालों व सरकंडों में तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया है।