{"_id":"6068d63d8ebc3ec4965b344d","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-jmu232688470","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद युवक की मौत, पिता ने जताया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद युवक की मौत, पिता ने जताया शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। दफा 302 के तहत चल रहे केस में ट्रायल के तहत डेढ़ वर्ष से जेल में बंद गांव दिओली के युवक सन्नी सिंह चाढ़क की रात 2 बजे मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार सन्नी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जेल प्रशासन ने शव को जीएमसी स्थित शवगृह में रखवा दिया। शनिवार सुबह बिश्नाह पुलिस ने परिजनों को उनके बेटे की जेल में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत के बारे में जानकारी दी।
सन्नी के पिता प्रभु सिंह ने बेटे की मौत पर शक जाहिर किया है। जीएमसी स्थित शवगृह में पहुंचे प्रभु सिंह ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही अपने बेटे से मुलाकात की थी। तब उसे किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी और वह पूरी तरह तंदुरुस्त था। मृतक के पिता ने जेल प्रशासन द्वारा युवक की मौत की सच्चाई को छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत नहीं हो सकती इसके पीछे जरूर कोई बात है। अगर उनके बेटे की मौत रात 2 बजे हो गई थी तो उन्हें बताया क्यों नहीं गया। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। वहीं जीएमसी में शाम चार बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक का अंतिम संस्कार परमंडल स्थित श्मशान घाट में कर दिया गया।