{"_id":"69d816e5ce0306a73f055d72","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-594-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मंडल ग्रिड स्टेशन का ट्रांसफार्मर खराब, दर्जनों गांवों में तीन दिन से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मंडल ग्रिड स्टेशन का ट्रांसफार्मर खराब, दर्जनों गांवों में तीन दिन से अंधेरा
विज्ञापन
नया ट्रांसफार्मर लगाते कर्मचारी।
- फोटो : purmandal news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरमंडल। क्षेत्र के मंडल ग्रिड स्टेशन पर स्थापित 33 केवी ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से दर्जनों गांवों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। हाल ही में आई आंधी और तूफान के कारण क्षेत्र में पहले से ही बिजली व्यवस्था प्रभावित थी। मंगलवार को ट्रांसफार्मर के पूरी तरह खराब हो जाने से स्थिति और गंभीर हो गई।
बिजली न होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के मौसम में अंधेरा और असुविधा ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। घरेलू कामकाज से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक हर क्षेत्र पर इसका असर देखा जा रहा है।
हालांकि बिजली विभाग ने स्थिति को संभालते हुए खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बारिश के चलते जमीन में नमी होने के बावजूद विभाग के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए नया ट्रांसफार्मर मौके पर पहुंचाया और उसे प्लेटफॉर्म पर स्थापित कर दिया। इसके बाद उसमें तेल डालने और चार्जिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
बिजली विभाग के कर्मचारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर को चालू करने से पहले कम से कम पांच घंटे तक चार्ज करना जरूरी होता है। यदि सब कुछ सामान्य रहा तो देर रात करीब एक बजे के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
स्थानीय निवासी गोबिंद राम शर्मा, हेम राज शर्मा, राजेश कुमार और सागर सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि बिजली बंद होने के कारण बारिश के मौसम में समस्याएं और बढ़ गई हैं। वहीं, क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में भी पिछले 8 दिनों से बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। एक दिन पहले ही सप्लाई बहाल हुई थी, लेकिन ट्रांसफार्मर खराब होने से दोबारा बिजली गुल हो गई। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और सुबह-शाम होने वाली आरती में भी बाधा उत्पन्न हुई।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए ग्रिड स्टेशन पर वैकल्पिक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था रखी जाए और खराबी की स्थिति में तुरंत बदलाव सुनिश्चित किया जाए।