फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: उत्तरवहिनी में बना रेस्टोरेंट पांच साल से बंद पड़ा

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुरमंडल। प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल उत्तरवहिनी में बस स्टैंड के पास मानसर सुरुईंसर डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से तैयार किया रेस्टोरेंट पांच साल से बंद है। इसके निर्माण पर 45 लाख रुपए खर्च हुए हैं। यह रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि वर्षों से बंद पड़े इस रेस्टोरेंट को शुरू करने का प्रयास नहीं किया गया। बंद पड़े रहने से सरकार के पैसे की बर्बादी हो रही है। संबंधित विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विक्की कुमार, स्वर्ण सिंह, राकेश कुमार, रमन कुमार ने बताया 2020 में एक बार इस भोजनालय का टेंडर हुआ था जोकि 18000 प्रति माह के हिसाब से लिया था। उसके उपरांत कोरोना महामारी आ गई। इस कारण टेंडर लेने वाला मालिक इसे चला नहीं पाया। 2020 के बाद डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दोबारा टेंडर करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की। इसके चलते 45 लाख रुपये से बनाया गया रेस्टोरेंट किसी के काम नहीं आ रहा है। रखरखाव के कारण इसकी स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने विकास अथॉरिटी और प्रशासन से मांग की कि इस रेस्टोरेंट को दोबारा शुरू किया जाए। टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed