फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कर्मचारियों के तबादले के विरोध में बिजली विभाग के कर्मचारी धरने पर बैठे

विज्ञापन
jammu kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरां साहिब। नॉन-गजट व इंप्लाइज यूनियन कर्मचारियों ने मीरां साहिब स्थित बिजली विभाग के सब-डिवीजन कार्यालय में गठित सेल में नियुक्त कर्मचारियों के स्थानांतरण करने पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए स्थानांतरण आदेश वापस लेने की मांग की।
गुरमीत सिंह ने कहा कि संबंधित कर्मचारी पूरी ईमानदारी से सरकारी कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई थी, उसी के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर कर्मचारियों का स्थानांतरण कर दिया गया, जो पूरी तरह अनुचित है। अखिल शर्मा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने नियमों का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, न कि अपना कर्तव्य निभाने वाले कर्मचारियों को परेशान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि स्थानांतरण आदेश तुरंत वापस लिया जाए तथा दोषी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जसबीर सिंह ने कहा कि बिजली सेवा मुहैया कराए जाने के लिए अस्थायी कर्मियों को जान गंवानी पड़ रही है पर उच्चाधिकारी मनमानी कर रहे हैं। डेलीवेजर को मीरां साहिब सब डिविजन में समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, जबकि 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। सब डिवीजन मीरां साहिब में मौजूद एई दिव्या जंडियाल कहा कि कर्मी की ओर से लिखित में अपना पक्ष रखा गया, जिसे उच्चाधिकारियों को भेजकर उनका पक्ष रखा जाएगा। इस दौरान कई बिजली विभाग के कर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed