फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नगर पालिका आरएस पुरा में रिक्त पद भरे जाएं

विज्ञापन
jammu kashmir news
आरएस पुरा। नगर पालिका आरएस पुरा के पूर्व चेयरमैन सतपाल पप्पी और पूर्व पार्षदों ने एसडीएम आरएस पुरा से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका में पिछले पांच माह से ईओ का पद रिक्त है। साथ ही तीन वर्ष से सेनेटरी इंस्पेक्टर, दो सेनेटरी सुपरवाइजर, न तो ड्राईवर और न ही जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए जरूरत के मुताबिक कर्मी है। पूर्व चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कहा कि पिछले एक माह से सफाई कर्मियों के काम छोड़ो हड़ताल होने पर कस्बे के बाजार व अन्य वार्ड में कूड़े के ढेर लगे होने पर आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मियों की लंबित मांग को देखते हुए उनके साथ विचार-विमर्श कर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत के मुताबिक कर्मी नहीं होंगे तो नगर पालिका का कार्य कैसे हो पाएगा। एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर ने आश्वासन देते कहा कि उनका पक्ष सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस दौरान पूर्व उप चेयरमैन अंजू बाला, पूर्व उप चेयरमैन किशोर शर्मा, पूर्व उप चेयरमैन अशोक इशी, पूर्व उप चेयरमैन राकेश गुप्ता, पूर्व पार्षद सुनीत पूस्से आदि भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed