{"_id":"6877fb39e55fa1c9600ab939","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-102633-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल को श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : rs pura news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। आरएस पुरा स्थित सरकारी कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल का 29वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम आरएस पुरा अनुराधा ठाकुर, थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार, स्कूल प्रधानाचार्य मनमीत बाली, शहीद के पिता स्वर्ण बल, माता प्रवीण बल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शहीद के 29वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में पुष्पांजलि अर्पित की गई और पैतृक गांव में पौधरोपण कर श्रद्धांजलि दी गई। एसडीएम अनुराधा ठाकुर ने कहा कि शहीद अद्वितीय बल जैसे सपूत हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा वीरों की धरती है, जहां के जवानों ने हमेशा देश की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाई है। फ्लाइंग लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए जो बलिदान दिया है, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें ऐसे वीरों पर गर्व है और युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर सेना में सेवा का संकल्प लेना चाहिए।
थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार ने भी शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अद्वितीय बल ने छोटी सी उम्र में बड़ी मिसाल कायम की है। उन्होंने परिजनों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान शहीद के भाई हर्ष बल, उनके सहपाठी और अन्य छात्रों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बता दें, तीन वर्ष पूर्व राजस्थान के बाड़मेर में वायुसेना के मिग-21 विमान हादसे में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शहीद हो गए थे।