फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पुलिस पर पथराव करने वाले पशु तस्करों पर सख्त कार्रवाई हो

विज्ञापन
jammu kashmir news
मीरां साहिब। एसडीपीओ और उनकी टीम के वाहन पर पशु तस्करों की ओर से किए गए पथराव की क्षेत्र के सामाजिक संगठनों व स्थानीय लोगों ने निंदा की। उन्होंने ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी करवाई करने की मांग की। बता दें, मंगलवार देर रात मरालिया डाक बंगला के पास पशु तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर पथराव किया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में युवा राष्ट्रीय कावेरी संस्था के प्रधान अजीत राज का कहना है कि अगर एसडीपओ के वाहन पर पथराव किया गया है तो फिर क्षेत्र के आम लोगो का क्या होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि डाक बंगला मरालिया में पुलिस का नाका लगाया जाए ताकि ऐसे असामाजिक तत्वोें को पकड़ा जाए जो पशु तस्करी करने के साथ नशीले पदार्थों का गौरखधंधा कर रहे हैं।
विज्ञापन

योेगराज का कहना है कि इसी क्षेत्र में रिंग रोड पर भी आए दिन लूटपाट की घटनाएं घट रही हैं, जिसके चलते रात के समय आना जाना आम लोगो के लिए मुश्किल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड के साथ ऐसे हाट स्पाट क्षेत्र में पुलिस को कड़ी नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवक दीपक शर्मा का कहना है कि नशीले पदार्थों का कारोबार रिंग रोड व इसके आसपास क्षेत्र में चल रहा है।इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। तस्करों के हौसले बुलंद होने पर एसडीपीओ के वाहन पर पथराव तक किया जा रहा है।
मीरां साहिब थाना प्रभारी जयपाल शर्मा का कहना है कि एसडीपीओ के वाहन पर पथराव करने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed