{"_id":"675f2fe15b5b508eb7033394","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-101863-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धान चोरी के मामले में दो गिरफ्तार 27 बोरी बरामद, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धान चोरी के मामले में दो गिरफ्तार 27 बोरी बरामद, पूछताछ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। सीमांत गांव भोजपुर में वीरवार रात स्टोर से चोरी हुए 56 बोरी धान के मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। साथ ही 27 बोरी धान बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरएस पुरा पुलिस को क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सफलता मिली। फुटेज को खंगालने पर एक वाहन को देखा गया। इस पर पुलिस ने राज कुमार नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में बेची गई धान की 27 बोरी बरामद की गई। इसके बाद चोरी का धान खरीदने वाले दुकानदार को भी हिरासत में लिया गया।
गांव भोजपुर के किसान जितेंद्र कुमार ने फसल की कटाई के बाद धान स्टोर में रखा था, जोकि चोरी हो गया। आरएस पुरा पुलिस थाने में शिकायत के बाद दो लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
आरएस पुरा थाना प्रभारी नवीन अंगराल का कहना है कि 27 बोरी धान बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ जारी है। उनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।