{"_id":"6a25d859f59bf24f6606d19c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-101690-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गर्मी से राहत पाने के लिए होजियों में नहा रहे बच्चे, छुट्टियों का ले रहे आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गर्मी से राहत पाने के लिए होजियों में नहा रहे बच्चे, छुट्टियों का ले रहे आनंद
Mon, 08 Jun 2026 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
परगवाल में गर्मी से राहत पाने के होजी में नहाते बच्चे संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। बढ़ते तापमान के बीच छोटे बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए खेतों में लगे वाटर पंपों से भरी होजियों (पानी के टैंकों) में नहाते हुए आम नजर आ रहे हैं। परगवाल के ज्यादातर गांवों में सुबह और शाम के समय बच्चों की टोलियां होजियों में पानी के बीच खेलते और मस्ती करते दिखाई देती हैं।
बच्चों का कहना था कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और वे इन छुट्टियों का पूरा आनंद उठा रहे हैं। दिनभर की गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में नहाना उन्हें बेहद पसंद है। बच्चों के अनुसार होजी में नहाने से गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ दोस्तों के साथ समय बिताने का भी अवसर मिलता है।
ग्रामीणों का कहना था की पहले भी गर्मियों के दिनों में बच्चे इसी तरह खेतों में बने जल स्रोतों और होजियों में नहाकर मौसम का आनंद लेते थे। आज भी यह परंपरा बरकरार है। गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच गांवों में होजियों में नहाते बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह गर्मी के मौसम में भी खुशियों का माहौल बना रहा है। हालांकि अभिभावकों ने बच्चों से सावधानी बरतने और बड़ों की निगरानी में ही पानी में उतरने की अपील की है।