{"_id":"67880b50741c930d0e023e00","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-100732-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शेरोखानिया मन्हास बिरादरी ने देवस्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शेरोखानिया मन्हास बिरादरी ने देवस्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लिया
विज्ञापन
मेल में भाग लेते बिरादरी के सदस्य। संवाद
- फोटो : jayodian
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौंड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव पगांली में स्थित बाबा मियां किशन सिंह शहीद देव स्थान पर बुधवार को शेरोखानियां मन्हास बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन किया गया। इसमें बिरादरी के हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया और देव स्थान पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
मेल का कार्यक्रम सुबह लगभग आठ बजे शुरू हुआ। पहले हवन यज्ञ फिर पूजा अर्चना की गई। इसके बाद बिरादरी की कार्यकारणी कमेटी की बैठक भी हुई। इसमें बिरादरी के पदाधिकारियों ने बिरादरी के सभी लोगों से आपसी एकता और भाईचारे को कायम रखने का आह्वान किया।
कहा गया कि आगामी मेल के दौरान सभी लोग अपने बच्चों को जरूर लेकर आएं ताकि बच्चों को बिरादरी की संस्कृति के बारे में पता चल सके। आखिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेनानिवृत्त कैप्टन जोगिंदर सिह मन्हास, आल इंडिया मन्हास बिरादरी के प्रधान हरनाम सिंह, पूर्व सरपंच पठान सिंह, हाकम सिंह, कैप्टन रघुवीर सिंह मन्हास, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुखदेव सिह मन्हास, सूरम सिंह, गंधर्व सिंह, अवतार सिंह, दीवान सिंह, शाम सिंह सहित अन्य कई लोगों ने भाग लिया। वहींं देव स्थान के पुजारी पंडित काली दास ने बताया कि इस मेल में बिरादरी के सभी लोग एकता और भाईचारे से भाग लेते हैं और इस मेल में बिरादरी के बाहरी राज्यों से भी लोग उपस्थित रहे।