{"_id":"6aad98e22da45fbd8d03698c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-114718-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेलवे स्टेशन सांबा में मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेलवे स्टेशन सांबा में मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
विज्ञापन
सांबा। रेलवे स्टेशन सांबा में शुक्रवार को किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती और आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सांबा पुलिस ने सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा अन्य सुरक्षा एवं आपदा राहत एजेंसियों के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की। अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और उनकी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना था।
मॉक ड्रिल में सांबा पुलिस, जीआरपी, अन्य सुरक्षा एजेंसियों, स्वास्थ्य विभाग, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (एफ एंड ईएस), के-9 स्क्वाड तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
अभ्यास शुरू होने से पहले सभी प्रतिभागियों को सुरक्षा मानकों, आपसी समन्वय और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में पूरे अभ्यास का मूल्यांकन किया गया तथा भविष्य में आपात स्थितियों से और अधिक प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक सुधारों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
एसएसपी सांबा ने कहा कि इस प्रकार के संयुक्त मॉक ड्रिल सुरक्षा तैयारियों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी संयुक्त कवायद नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी।