{"_id":"6a3aefccf71a0737a80c83bf","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113225-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेइया बिजली घर में लगी आग, कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेइया बिजली घर में लगी आग, कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
Wed, 24 Jun 2026 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
सांबा। के रेईया बिजली के रसिबींग स्टेशन पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से पहले हुए जोरदार धमाके, आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला के सीमावर्ती गांव रेइया में स्थित बिजली घर में मंगलवार को आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने से पहले जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाकों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि बिजली घर से धुआं और आग की लपटें उठ रही हैं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बिजली घर को चपेट में ले लिया।
गनीमत रही कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सतर्कता दिखाते हुए समय रहते बाहर निकल आया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आग से बिजली घर को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
रेइया क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ होने के कारण धमाकों की आवाज सुनकर लोगों में भय का माहौल बन गया था। शुरुआत में लोगों को घटना के कारणों की जानकारी नहीं थी जिससे अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।
आग लगने के चलते क्षेत्र के एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। बिजली विभाग की टीमें क्षति का आकलन करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं। ट्रांसफार्मर को आग लगने से 66 केवी के तार टूटने से सारे सांबा कस्बे में बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिसे शाम चार बजे तक बहाल किया जा सका।
कोट
विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे हैं। आग से 6.3 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया है। पैनल भी जले हैं। नया ट्रांसफार्मर और सामान आने पर ही बिजली की आपूर्ति को सुचारु किया जा सकेगा।
- रिशी कुमार, एईई, एसटीडी बिजली विभाग सांबा